Last Updated on 26th February 2023 by Ravi
तितास साधु भारतीय महिला क्रिकेटर है। ये भारत की अंडर -19 टीम में बतौर गेंदबाज़ी आलराउंडर खेल रही है।
बंगाल की तरफ से डोमेस्टिक क्रिकेट में जबरदस्त खेल दिखा कर महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाने वाली तितास साधु बेहद शानदार युवा महिला खिलाडी है।
अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीतने वाली तितास साधु के बारे में ओर जानते है –
तो चलिए तितास साधु का जीवन परिचय को देखते है ।
तितास साधु बायोग्राफी – संघर्ष, टर्निंग पॉइंट और क्रिकेट में कैसे आना हुआ ??
तितास जन्म २९ सितम्बर 2004 को चिनसुरा,पश्चिम बंगाल में हुआ। इनके पिता क्रिकेट अकेडमी चलाते थे पर तितास को क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
तितास को बचपन में स्विमिंग, रनिंग और एथेलेटिक्स में रूचि थी। बस एक क्रिकेट ही था जिसको तितास सिर्फ देखती थी पर खेलती नहीं थी।
तितास के काफी फ्रेंड और रणजी प्लेयर इनके आस पास क्रिकेट खेला करते थे
जब इनके पिता को 2 साल हो अकेडमी चलाते हुए तब ये 13 साल की हो चुकी थी , एक दिन अचानक बारिश के कारण अकेडमी बंद थी तब तितास के ट्रेनर पिता ने इनको बॉल डालने के लिए कहा , तब उस दिन टेनिस बॉल से वो पहली बार क्रिकेट खेली।
साधु ने ऐसे करके 13 की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया फिर पापा की क्रिकेट अकेडमी ज्वाइन करके टाइम पास क्रिकेट खेलने लगी।
जब 10 वी क्लास में हुई तब ट्रायल दिया पर सेलेक्ट नहीं हुई फिर कोरोना महामारी के बाद सीजन २०२०-21 में फिर सीनियर टीम के लिए ट्रायल दिया और नेट बॉलर के तौर पर बंगाल की सीनियर टीम में सेलेक्ट हो गयी।
डेब्यू मैच में इनकी परफॉरमेंस बेहद ख़राब रही पहली बॉल ही वाइड थी जो चौके तक चली गयी , 2 मैच खेले दोनों में साधू अच्छा नहीं खेली और टीम से निकाल दी गयी।
फिर क्रिकेट असोसिअशन बंगाल के डिस्ट्रिक्ट मैचों में शानदार खेल दिखा कर वापस सीनियर टीम में वापसी की।
सीनियर विमेंस टी-20 टूर्नामेंट में बंगाल की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेकर इन्होने दिखाया। ये टूर्नामेंट इनके क्रिकेट करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुवा।
इनके प्रदर्शन को इन्हे पहले महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिल गयी। इसके बाद इन्होने पीछे मूड कर नहीं देखा।
बंगाल की झूलन गोस्वामी इनकी आइडियल क्रिकेटर है , एक दिन बंगाल के डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में इन्होने शानदार खेल दिखाया और उस दिन झूलन गोस्वामी ने तितास साधु को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया।
ये साधू का पहला अवार्ड था जो झूलन गोस्वामी के हाथो से इन्हे मिला। इनको झूलन गोस्वामी की दी हुई सलाह अभी भी याद झूलन गोस्वामी ने इनसे कहा ” एक अच्छी बॉल अच्छी ही होती है चाहे कोई भी बल्लेबाज़ उस बॉल को खेले ” और तुम अभी बच्ची हो ज्यादा मत सोचो और तेज गेंद डालो ”
तितास साधु का पारिवारिक परिचय
Family Background of Titas Sadhu
पूरा नाम | तितास रणदीप साधु |
जन्मदिन | २९ सितम्बर 2004 |
उम्र | 18 साल (जनवरी 2023 तक ) |
जन्मस्थान | चिनसुरा,पश्चिम बंगाल |
पिता का नाम | रणदीप साधु |
माता का नाम | – |
भाई / बहन का नाम | सोमरीता साधु |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
गांव / शहर का नाम | चिनसुरा,पश्चिम बंगाल |
स्कूल | – |
कॉलेज | – |
तितास साधु का अब तक का क्रिकेट सफर
Cricket Journey of Titas Sadhu
प्रारूप | मैच | पारी | विकेट | BBI | औसत | इकोनॉमी |
---|---|---|---|---|---|---|
टी-20 | ६ | 6 | ६ | ६/2 | 12.८३ | ४.27 |
तिटस साधु के खेल खुद के आंकड़े अभी इनकी काबिलियत के अनुसार भले ही न हो पर ये युवा खिलाडी इनको बदलने की क्षमता रखती है और आने वाले समय में ये जरूर बेहतर हो जायेगे।
पहले महिला अंडर 19 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच की प्लयेर ऑफ़ द मैच तितास साधु ने फाइनल मैच में शानदार खेल दिखा कर भारत को विश्वकप विजेता बनाया।
क्रिकेटर तितास साधु क्रिकेट प्रोफाइल
Cricket Profile of Titas Sadhu
पेशा | भारतीय महिला क्रिकेटर |
भूमिका | तेज गेंदबाज़ |
बैटिंग स्टाइल | दांये हाथ की बल्लेबाज़ |
बोलिंग स्टाइल | दांये हाथ की तेज गेंदबाज़ |
जर्सी नंबर | #14 |
टीम | इंडिया वीमेन अंडर-19 , बंगाल वीमेन |
कोच / मेंटर | – |
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू | अभी तक नहीं किया। |
तितास साधु विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में कौनसी टीम से खेलेगी ?
तितास साधु WPL (विमेंस प्रीमियर लीग ) में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की तरफ से खेलेगी। तितास साधु को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 25 लाख में ख़रीदा है।
सूचना – भारतीय महिला क्रिकेट टीम
तितास साधु का व्यक्तिगत परिचय
Personal Profile Of Titas Sadhu
निकनेम | तितास साधु |
लम्बाई | 5 फुट ३ इंच लगभग |
वजन | 5८ किलो लगभग |
आँखों का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
बॉडी का रंग | सांवला |
नेटवर्थ इनकम | – |
इंस्टाग्राम अकाउंट | – |
फेसबुक अकॉउंट | – |
ट्विटर अकाउंट | – |
तितास साधु की सबसे अच्छी गेंदबाज़ी पारी
तितास साधु ने वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के लिए अपना अपना बेस्ट प्रदर्शन बचा कर रखा था।
अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ साधू ने अपनी बहुत बेहतरीन लाइन लेंथ और सधी हुई गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट झटके।
इंग्लैंड की कोई भी बल्लेबाज़ इनकी गेंद बिलकुल भी नहीं समझ पा रही थी।
अपने शानदार खेल के दम पर इन्होने भारत की महिला अंडर 19 टीम को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीते और फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया।
ये तितास साधु के अब तक के क्रिकेट करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
तितास साधु की ताकत/खाशियत
- अपनी तेज गति की गेंदों से बल्लेबाज़ को परेशान करके विकेट लेना इनकी खासियत है।
- ऑफ स्टंप के पास लगातार अच्छी गेंद फेंकने की क्षमता है।
- बल्ले से भी आक्रामक अंदाज़ में खेलना इनको पसंद है।
- अपनी आलराउंडर काबिलियत के कारण ये एक मैच विनर खिलाडी बन जाती है।
क्या क्या पसंद है हमारी स्टार तितास साधु को? Favorite, Hobbies
खाना | चाइनीज़ खाना |
क्रिकेटर | झूलन गोस्वामी , रुमेली डार |
गेंदबाज़ | |
पसंदीदा शॉट | स्ट्रैट ओवर द बॉलर |
फिल्म | द पर्क्स ऑफ़ पर्क्स ऑफ़ बीइंग ए वॉलफ्लावर |
हीरोइन | |
होब्बी | पढ़ना और खेलना |
सिंगर | |
कमेंटेटर | |
क्रिकेट ग्राउंड | |
पसंदीदा रंग | |
कार | |
जगह | |
नेटवर्थ इनकम |
तितास साधु के catch it point और अनकहे तथ्य
- तितास साधु चिनसुरा, पश्चिम बंगाल की है।
- महिला टीम में इनकी दोस्त फलक नाज़ है।
- इन्होने बंगाल के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में खूब अवार्ड और ट्रॉफी जीती है।
- इनके पिता क्रिकेट अकेडमी में ट्रेनर है उन्ही के मार्गदर्शन और अकेडमी में खेलकर तितास शानदार खिलाडी बनी है।
- झूलन गोस्वामी इनकी आइडियल है, क्रिकेट में अपना पहला अवार्ड झूलन गोस्वामी से पाकर तितास की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा था।
- पहले महिला विश्वकप के फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब जीता।
सूचना – भारतीय महिला क्रिकेट टीम
तितास साधु के बारे में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब
उम्मीद करते है आपको Titas Sandhu Biography in Hindi पसंद आया होगा।