Last Updated on 22nd February 2023 by Ravi
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण 10 फरवरी 2023 से शुरू हो चूका है। नवंबर 2020 में आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप को 2022 दिसंबर महीने से फरवरी 2023 में फूटबाल का फीफा वर्ल्ड कप 2022 के चलते आगे खिसका दिया था।
चलो आख़िरकार फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच ख़त्म हुआ और क्रिकेट का रोमांच चरम पर आने वाला है।
जनवरी 29 को पहले महिला अंडर -19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के 11 दिन बाद १० फरवरी से महिला विश्वकप शुरू हो चूका है तो इस लेख में हम टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 की टीम, शेडूल, फॉर्मेट ग्रुप, टाइम टेबल और कब कहाँ मैच होंगे सब जानेगे –
तो चलिए शुरू करते है विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2023 को –
- टी-20 2023 महिला विश्व कप कब खेला जाएगा और कहाँ होगा?
- महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में कौन कौन सी टीम खेलगी ?
- टी-20 महिला वर्ल्ड कप का क्या फॉर्मेट होगा
- टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 का टाइम टेबल
- टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 की पॉइंट टेबल
- टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में देशो की टीम स्क्वाड
- अभी तक खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप विनर लिस्ट
- टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 से सम्बंधित सवाल और उनके जवाब
टी-20 2023 महिला विश्व कप कब खेला जाएगा और कहाँ होगा?
साल 2023 में आठवां टी-20 महिला विश्वकप 10 फरवरी से शुरू हुआ है और इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जायेगा।
ये टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 साउथ अफ्रीका देश में होगा। साउथ अफ्रीका के तीन खूबसूरत मैदानों पर खेला जायेगा। जिनके नाम – (१) नूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केप टाउन (२) सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड , गकेबरहा (3) बोलैंड पार्क , पार्ल
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में कौन कौन सी टीम खेलगी ?
दिसंबर 2020 में आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम के क्वालिफिकेशन के बारे में कहा कि साउथ अफ्रीका मेजबान देश के तौर पर खेलगा।
साउथ अफ्रीका के अलावा आईसीसी विमेंस टी-20 रैंकिंग में 30 नवंबर 2021 तक की टॉप 7 टीम खेलेगी और बाकी 2 टीम क्वालीफाई राउंड खेल कर आएगी इस तरह 10 टीमों के बीच ये टी-20 विमेंस वर्ल्ड कप खेला जायेगा।
तो इस महिला टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली १० टीम है –
- साउथ अफ्रीका (मेजबान )
- ऑस्ट्रेलिया
- इंग्लैंड
- भारत
- नूज़ीलैण्ड
- पाकिस्तान
- श्रीलंका
- वेस्ट इंडीज
- बांग्लादेश – क्वालीफाइंग टूर्नामेंट
- आयरलैंड – क्वालीफाइंग टूर्नामेंट
कल किसका मैच है ??
टी-20 महिला वर्ल्ड कप का क्या फॉर्मेट होगा
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप और टीम
इस वर्ल्ड कप में 10 टीम को 2 ग्रुप में बनता गया है , ५-5 के टीम के इन दोनों ग्रुप की टीम बाकी सारी टीमों से राउंड रोबिन फॉर्मेट में मैच खेलगी और हर ग्रुप की टॉप 2 टीम सेमीफाइनल खेलगी।
२३ फरवरी और 24 फरवरी को सेमीफाइनल खेले जायेगे।
सेमीफाइनल की विजेता टीम फाइनल में खेलगी और फाइनल की विजेता टीम को 8 वे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी मिलेगी।
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को नूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केप टाउन में खेला जायेगा।
आज किसका मैच है ??
टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय महिला टीम के मैच कब-कब और किस टीम के साथ है ?
- पहला मैच –इंडिया बनाम पाकिस्तान –१२ फरवरी 2023
- दूसरा मैच –इंडिया बनाम वेस्टइंडीज –15 फरवरी 2023
- तीसरा मैच –इंग्लैंड बनाम इंडिया –१८ फरवरी 2023
- चौथा मैच –इंडिया बनाम आयरलैंड-२० फरवरी 2023
- पांचवा मैच -इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया -23 फरवरी 2023
टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 का टाइम टेबल
इस महिला वर्ल्ड कप में ग्रुप के मैचों और फाइनल तक का मैच मिलकर कुल 23 मैच खेले जायेगे।
ग्रुप A मैच टाइम टेबल और शेडूल
दिन | मैच | मैदान और समय |
---|---|---|
10 फरवरी 2023 | साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका | नूलैंड्स ग्राउंड। केप टाउन 10:30 PM भारतीय समनुसार |
११ फरवरी 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम नूज़ीलैण्ड | बोलैंड पार्क, पार्ल 10:30 PM भारतीय समनुसार |
१२ फरवरी 2023 | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | नूलैंड्स ग्राउंड। केप टाउन 10:30 PM भारतीय समनुसार |
13 फरवरी 2023 | साउथ अफ्रीका बनाम नूज़ीलैण्ड | बोलैंड पार्क, पार्ल 10:30 PM भारतीय समनुसार |
१४ फरवरी 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | सेंट जॉर्ज ग्राउंड , गकेबरहा 10:30 PM भारतीय समनुसार |
16 फरवरी 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | सेंट जॉर्ज ग्राउंड , गकेबरहा ६:30 PM भारतीय समनुसार |
17 फरवरी 2023 | बांग्लादेश बनाम नूज़ीलैण्ड | नूलैंड्स ग्राउंड, केप टाउन ६:30 PM भारतीय समनुसार |
18 फरवरी 2023 | ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका | सेंट जॉर्ज ग्राउंड , गकेबरहा 10:30 PM भारतीय समनुसार |
19 फरवरी 2023 | नूज़ीलैण्ड बनाम श्रीलंका | बोलैंड पार्क, पार्ल 10:30 PM भारतीय समनुसार |
21 फरवरी 2023 | साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश | नूलैंड्स ग्राउंड, केप टाउन 10:30 PM भारतीय समनुसार |
ग्रुप B मैच टाइम टेबल और शेडूल
दिन | मैच | मैदान और समय |
---|---|---|
११ फरवरी 2023 | इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज | बोलैंड पार्क, पार्ल ६:30 PM भारतीय समनुसार |
१२ फरवरी 2023 | इंडिया बनाम पाकिस्तान | नूलैंड्स ग्राउंड, केप टाउन ६:30 PM भारतीय समनुसार |
१३ फरवरी 2023 | इंग्लैंड बनाम आयरलैंड | बोलैंड पार्क, पार्ल ६:30 PM भारतीय समनुसार |
15 फरवरी 2023 | इंडिया बनाम वेस्टइंडीज | नूलैंड्स ग्राउंड, केप टाउन ६:30 PM भारतीय समनुसार |
१५ फरवरी 2023 | आयरलैंड बनाम पाकिस्तान | नूलैंड्स ग्राउंड, केप टाउन 10:30 PM भारतीय समनुसार |
17 फरवरी 2023 | आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज | नूलैंड्स ग्राउंड, केप टाउन 10:30 PM भारतीय समनुसार |
१८ फरवरी 2023 | इंग्लैंड बनाम इंडिया | सेंट जॉर्ज ग्राउंड , गकेबरहा ६:30 PM भारतीय समनुसार |
१९ फरवरी 2023 | पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज | बोलैंड पार्क, पार्ल ६:30 PM भारतीय समनुसार |
२० फरवरी 2023 | इंडिया बनाम आयरलैंड | सेंट जॉर्ज ग्राउंड , गकेबरहा ६:30 PM भारतीय समनुसार |
21 फरवरी 2023 | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | नूलैंड्स ग्राउंड, केप टाउन ६:30 PM भारतीय समनुसार |
टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 की पॉइंट टेबल
ग्रुप A अंकतालिका
ग्रुप A | मैच | जीते | हारे | पॉइंट |
---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | ० | 8 |
साउथ अफ्रीका | 4 | 2 | 2 | 4 |
नूज़ीलैण्ड | 4 | 2 | 2 | 4 |
श्रीलंका | 4 | 2 | 2 | 4 |
बांग्लादेश | 4 | ० | 4 | 0 |
ग्रुप B अंकतालिका
ग्रुप A | मैच | जीते | हारे | पॉइंट |
---|---|---|---|---|
इंग्लैंड | 4 | 4 | ० | 8 |
भारत | 4 | 3 | 1 | 6 |
वेस्टइंडीज | 4 | 2 | 2 | 4 |
पाकिस्तान | 4 | 1 | 3 | 2 |
आयरलैंड | 4 | ० | 4 | 0 |
टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में देशो की टीम स्क्वाड
टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
स्टैंडबाई प्लेयर – सब्बीनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह।
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
नूज़ीलैण्ड महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
स्टैंडबाई प्लेयर – घुलम फातिमा, कायनात इम्तिआज़।
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
स्टैंडबाई प्लेयर- इसी वोंग, डैनी गिब्सन।
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
स्टैंडबाई प्लेयर- राबिया, संजीदा एक्टर मेघला, शरमीन एक्टर सुप्त।
आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड
अभी तक खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप विनर लिस्ट
2009 में पहला महिला टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया था उसके बाद अभी तक कुल 7 टी-20 वर्ल्ड कप जा चुके है निचे टेबल में फाइनल मुकाबला खेलने वाली टीम और विजेता टीम की लिस्ट दी हुई है।
साल | फाइनल मुकाबला | विनर |
---|---|---|
2009 | इंग्लैंड बनाम नूज़ीलैण्ड महिला टीम | इंग्लैंड |
२०१० | ऑस्ट्रेलिया बनाम नूज़ीलैण्ड महिला टीम | ऑस्ट्रेलिया |
२०१२ | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड महिला टीम | ऑस्ट्रेलिया |
२०१४ | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड महिला टीम | ऑस्ट्रेलिया |
2016 | ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम | वेस्टइंडीज |
2018 | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड महिला टीम | ऑस्ट्रेलिया |
2020 | इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम | ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टी-20 महिला वर्ल्ड कप में अपनी धाक जमा रखी है , अभी तक खेले गए 7 टी-२0 वर्ल्ड कप में से 5 अकेले ऑस्ट्रेलिया ने जीते है , जबकि 1 इंग्लैंड और 1 वेस्टइंडीज ने जीता है।
भारत की टीम पिछले बार के वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम है।
ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर अपने ख़िताब का बचाव करने के लिए इस वर्ल्ड कप में दावेदार के तौर पर उतरेगी।
टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 से सम्बंधित सवाल और उनके जवाब
उम्मीद करते है आपको mahila world cup in hindi की काफी जानकारी हमारे लेख से मिली होगी।