Last Updated on 26th February 2023 by Ravi
हेली मैथ्यूज वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर है , ये दांये हाथ की बल्लेबाज़ और दांये हाथ की ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाज़ है , बतौर कप्तान और बल्लेबाज़ी आलराउंडर ये वेस्टइंडीज की महिला टीम में खेलती है।
हेली मैथ्यूज ने वेस्ट इंडीज को टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया।
वेस्ट इंडीज की सबसे प्रसिद्ध और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान “हेली मैथ्यूज” की जीवन की कहानी वाकई कमाल की है।
तो चलिए हेली मैथ्यूज का जीवन परिचय को देखते है ।
हेली मैथ्यूज बायोग्राफी – संघर्ष, टर्निंग पॉइंट और क्रिकेट में कैसे आना हुआ?
हेली का जन्म 19 मार्च 1998 को बारबाडोस में हुवा और इनकी परवरिश ब्रिजटाउन में हुई। बचपन से ही इनको स्पोर्ट्स में भेज रूचि रही है।
हेली के पिता माइक भी पिकविक क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेलते थे , इनके पिता 4 नंबर पर बल्लेबाज़ी करते और ऑफ ब्रेक गेंदबाज़ी करते थे। इनके पिता बारबाडोस अंडर-19 क्रिकेट टीम से भी खेले है।
बचपन में 5 साल की उम्र में ही हेली मैथूस ने अपने छोटे छोटे हाथों में बॉल और बैट थाम लिए। ये स्कूल से आने के बाद अपने पिता और भाई वायने के साथ क्रिकेट खेलती थी।
कैथेड्रल प्राइमरी स्कूल में भी इन्हे क्रिकेट खेलने का मौका मिला। यहाँ ये ८-9 साल की उम्र में लड़को की टीम में क्रिकेट खेलती थी। जब हेली 11 साल की हुई लड़को की टीम की कप्तान भी बनाई गयी।
आपने खूब सारी महिला क्रिकेटर का बचपन में लड़को के साथ क्रिकेट टीम में खेलना सुना होगा पर हेली मैथ्यूज लड़को की टीम की कप्तान थी ऐसा तो किसी भी महिला क्रिकेटर ने नहीं किया होगा।
मात्र 12 साल की ये प्रतिभावान लड़की हेली बारबाडोस की सीनियर टीम में सेलेक्ट हो गयी।
अपने शानदार आलराउंडर खेल लगातार सुखियाँ बटोरने वाली मत्थूस ने मात्र 16 साल की उम्र में नूज़ीलैण्ड के खिलाफ सितम्बर 2014 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू कर लिया।
नवंबर में वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इन्होने बेहद शानदार डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में 86 गेंदों में 55 रन , दूसरे मैच में १०८ गेंदों में 89 रन और तीसरे मैच में 81 गेंदों में ६० रन ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ वाकई लाजवाब प्रदर्शन किया।
एथेलेटिक्स गोल्ड मेडलिस्ट ने चुना क्रिकेट और जीताया वर्ल्ड कप
पर यहाँ आपको एक बात बतानी जरुरी है -हेली मैथ्यूज जेवलिन थ्रो में भी बेहद अच्छी थी और इन्होने बारबाडोस का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटरनेशनल कम्पीटीशन्स में CARIFTA गेम्स 2013 और 2014 में सिल्वर मैडल और 2015 CARIFTA गेम्स में जावेलिन थ्रो में गोल्ड मैडल भी जीता हुआ है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में वेस्टइंडीज की टीम ने बेहद शानदार खेल दिखाकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में युवा हेली मैथ्यूज ने 3 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंदों में 66 रन की बेमिसाल पारी खेल कर वेस्टइंडीज को पहली बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया।
मात्र 18 साल की हायेली मैथूस को वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
साल 2022 में कम्मेंवेल्थ गेम्स में बारबाडोस की कप्तान हेली मैथ्यूज रही है।
फरवरी में होने वाले टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज बनाई गयी है।
हेली मैथ्यूज का पारिवारिक परिचय
(Family Background of Hayley Matthews)
पूरा नाम | हेली क्रिस्टन मैथ्यूज |
जन्मदिन | 19 मार्च 1998 |
उम्र | 24 साल (फरवरी 2023 तक ) |
जन्मस्थान | बारबाडोस |
पिता का नाम | माइक |
माता का नाम | लिसा मत्थूस |
भाई का नाम | वायने |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
शहर का नाम | बारबाडोस |
स्कूल | कैथेड्रल प्राइमरी स्कूल, बारबाडोस |
कॉलेज | – |
हेली मैथ्यूज का अब तक का इंटरनेशनल क्रिकेट सफर
(Cricket Journey of Hayley Matthews )
हेली मैथ्यूज के बल्लेबाज़ी आंकड़े
प्रारूप | मैच | पारी | रन | उच्च स्कोर | औसत | 50/100 |
---|---|---|---|---|---|---|
वनडे | ७५ | 73 | 1915 | 119 | 26.97 | 3/6 |
टी-20 | 78 | 78 | 1451 | १०७* | 19.34 | 1/6 |
हेली मैथ्यूज के बल्लेबाज़ी आंकड़े कमाल के है। ठीक इसी तरह इनके गेंदबाज़ी आंकड़े भी लाजवाब है।
हेली मैथ्यूज के गेंदबाज़ी आंकड़े
प्रारूप | मैच | पारी | विकेट | BBI | औसत | इकोनॉमी |
---|---|---|---|---|---|---|
वनडे | ७५ | 70 | 89 | 15/4 | 24.33 | 4.06 |
टी-20 | 78 | 71 | 74 | 10/4 | 17.83 | 5.76 |
हेली मैथ्यूज के खेल कूद के आंकड़े देख कर आप यही सोच रहे होंगे कि “क्या बेहतरीन आलराउंडर है।”
भारत के मैच की जानकारी
क्रिकेटर हेली मैथ्यूज की क्रिकेट प्रोफाइल
( Cricket Profile of Hayley Matthews)
पेशा | वेस्टइंडीज महिला क्रिकेटर |
भूमिका | बल्लेबाज़ी आलराउंडर |
बैटिंग स्टाइल | दांये हाथ के बल्लेबाज़ |
बोलिंग स्टाइल | दांये हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाज़ |
जर्सी नंबर | #50 |
टीम | वेस्ट इंडीज वीमेन, बारबाडोस वीमेन।, मेलबोर्न रेनेगेड्स वीमेन, वेलोसिटी, वेल्श फायर वीमेन |
कोच / मेंटर | जूलिया प्राइस |
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू | टेस्ट में डेब्यू- अभी तक नहीं किया। वनडे में डेब्यू- 11 नवंबर 2014 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 डेब्यू -27 सितम्बर 2014 नूज़ीलैण्ड के खिलाफ |
हेली मैथ्यूज विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में कौनसी टीम से खेलेगी ?
हेली मैथ्यूज WPL (विमेंस प्रीमियर लीग ) में मुंबई इंडियंस महिला टीम की तरफ से खेलेगी। हेली मैथ्यूज को मुंबई इंडियंस की टीम ने ४० लाख में ख़रीदा है।
हेली मैथ्यूज का व्यक्तिगत परिचय
(Personal Profile Of Hayley Matthews)
निकनेम | हेली |
लम्बाई | 5 फुट 3 इंच लगभग |
वजन | 55 किलो लगभग |
आँखों का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
बॉडी का रंग | सांवला |
नेटवर्थ इनकम | 5 मिलियन लगभग |
इंस्टाग्राम अकाउंट | यहाँ क्लिक करके देखें |
फेसबुक अकॉउंट | यहाँ क्लिक करके देखें |
ट्विटर अकाउंट | यहाँ क्लिक करके देखें |
हेली मैथ्यूज की सबसे अच्छी पारी
वैसे तो हेली ने खूब सारी अच्छी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी पारिया खेल कर वेस्टइंडीज को खूब मैच जिताये है।
पर वर्ल्ड कप फाइनल में लगातार तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने 44 गेंदों में 66 रन की पारी का क्या कहना।
2016 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के 149 रनो के लक्ष्य का पीछा करने ओपनर हेली मैथ्यूज 66(45 ) और कप्तान स्टफिने टेलर 59 (57 ) ने शानदार बल्लेबाज़ी करके वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप विजेता बनाया।
18 साल की हेली मैथूस को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला।
ये इनके क्रिकेट करियर की सबसे यादगार और खूबसूरत पारी रही है।
हेली मैथ्यूज की ताकत/खासियत
- हेली की ताकत क्रिकट मैदान पर उतरते ही बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग तीनो में जबरदस्त खेल दिखा कर वेस्टइंडीज को जीत दिलाने का जज्बा है।
- बल्लेबाज़ी में इनके पास खूब सारे शॉट्स होते है , अच्छी गेंदों को भी कलाई के सहारे सीमा रेखा के बहार भेजना इनकी ताकत है।
- स्पिन और तेज दोनों तरह की गेंदबाज़ी को अच्छे से खेलने की इनके पास अद्भुत क्षमता है।
- गेंदबाज़ी में इनको खेलना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए बहुत मुश्किल होता है क्यों की इनकी गेंदों में विविधता के साथ सटीक लाइन और लेंथ होती है।
- फील्डिंग में भी ये कमाल की है।
ये देखना ना भूले
भारतीय महिला क्रिकेटर के बारे में >> यहाँ क्लिक करके जाने
क्या क्या पसंद है हेली मैथ्यूज को ?? Favorite, Hobbies
पसंद | |
---|---|
खाना | |
क्रिकेटर | |
गेंदबाज़ | |
पसंदीदा शॉट | |
हीरो | |
हीरोइन | |
होब्बी | |
सिंगर | |
कमेंटेटर | |
क्रिकेट ग्राउंड | |
पसंदीदा रंग | |
कार | |
जगह | |
नेटवर्थ इनकम |
हेली मैथ्यूज के catch it point और अनकहे तथ्य
- फ़िलहाल हेली मैथूस आईसीसी विमेंस वनडे रैंकिंग में नंबर-1 आलराउंडर है।
- इन्होने अपने करियर का पहला विकेट मेग लैनिंग को आउट करके लिया।
- हेली जेवलिन थ्रो में इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड और सिल्वर मैडल जीत चुकी है।
- इनके पिता भी क्रिकेट में बारबाडोस की तरफ से बल्लेबाज़ी आलराउंडर ही रहे है।
- हेली वेस्ट इंडीज की 2016 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रही उस वर्ल्ड कप में 18 साल की हुई थी और फाइनल में इनको प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मिला।
- 2022 में स्टफिने टेलर की जगह वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनाई गयी है।
उम्मीद करते है आपको Hayley Matthews Biography in Hindi पसंद आया होगा।