Last Updated on 29th January 2023 by Ravi
महिला क्रिकेट अंडर-19 वर्ल्ड कप पहले तो जनवरी 2021 में होना तय था पर कोरोना महामारी के लिए इसको दिसंबर 2021 तक आगे खिसकाया गया पर दिसंबर में भी इस वर्ल्ड कप को महामारी के चलते आयोजित नहीं किया गया।
पर ख़ुशी की बात ये है कि पहला महिला अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप इस साल आयोजित हो रहा है। महिला क्रिकेट में इस विश्वकप के साथ ही महिलाओं के क्रिकेट स्तर में भारी उत्थान आने की सम्भावना है।
तो चलिए पहले महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप से सम्बंधित सारी जानकारी देते हुए भारत की इस विश्वकप में टीम के बारे में चर्चा है –
महिला अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप कब और कहाँ खेला जायेगा ??
पहला विमेंस अंडर 19 विश्वकप का आयोजन 14 जनवरी 2023 से शुरू है और इस वर्ल्ड फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जायेगा।
ये महिला अंडर 19 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जायेगा ।
इस वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारतीय महिला टीम बनाम इंग्लैंड महिला टीम के बीच 29 जनवरी को खेला जायेगा।
विमेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप में कितनी टीम खेलेगी ?
इस वर्ल्ड कप में 16 टीम भाग लेगी। इन 16 टीम के नाम में से साउथ अफ्रीका मेजबान देश होने के नाते खेलगा।
साउथ अफ्रीका के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश , नूज़ीलैण्ड, वेस्टइंडीज , श्रीलंका, ज़िंबाबवे, आयरलैंड और सयुंक्त राज अमेरिका सीधे इस वर्ल्ड कप है।
इन 12 टीम अलावा 4 टीम ओर है जिन्होंने अपने अपने महाद्वीप से इस वर्ल्ड कप में क्वालीफाई किया है।
एशिया से यूनाइटेड अरब अमीरात, ईस्ट एशिया पसिफ़िक ग्रुप से इंडोनेशिया, अफ्रीकन ग्रुप से रवांडा, यूरोप जोन से स्कॉटलैंड ने क्वालीफाई किया है।
विमेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप का क्या फॉर्मेट है ??
विमेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप में कुल ४१ मैच होने है।
इस वर्ल्ड कप की 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है।
इस वर्ल्ड कप में 4 ग्रुप बनाये है। हर ग्रुप में टीम बाकि टीमों से १-1 मैच खेलगी। हर ग्रुप की टॉप 3 टीम सुपर सिक्स स्टेज पर पहुंच जाएगी।
सुपर सिक्स में दो ग्रुप होंगे। जिनमे ग्रुप A की टीम ग्रुप D की टीम से दो मैच खेलेगी , और ग्रुप B की टीम ग्रुप C की बाकी टीमों से २ मैच खेलेगी और इन दोनों ग्रुप में जो टॉप २-2 टीम होगी वो सेमीफाइनल में भिड़ेगी।
सेमीफाइनल में जो दो टीम जीतेगी वो दोनों टीम 29 जनवरी को फाइनल खेलगी।
अंडर-19 महिला विश्वकप में भारत की स्काउड
पहले अंडर 19 महिला विश्वकप में भारत की कप्तान होगी शैफाली वर्मा। शैफाली वर्मा के अलावा भारत की अंडर -19 महिला टीम में ओर खिलाडी है ऋचा घोष जो अभी भारत की महिला टीम से खेलती है।
आइये भारत की अंडर-19 महिला विश्वकप के लिए स्क्वाड देख लेते है।
- शैफाली वर्मा (कप्तान )
- श्वेता सहरावत(उपकप्तान )
- ऋचा घोष
- जी. तृषा
- सौम्या तिवारी
- सोनिया मेहदिया
- हर्ले गाला
- हर्षिता बासु
- सोनम यादव
- मन्नत कश्यप
- अर्चना देवी
- पार्श्वी चोपड़ा
- तितास संधू
- फलक नाज़
- शबनम एमडी
स्टैंड बाय खिलाडी- शिखा, नजला सीएमसी , यशश्री
अंडर-19 महिला विश्वकप में भारत के मैच कब-कब होंगे ??
अंडर 19 विमेंस वर्ल्ड कप में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के तीनो मैच जीतकर सुपर सिक्स ग्रुप 1 में पहुंच गयी है।
सुपर सिक्स में जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गयी है।
सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने नूज़ीलैण्ड को हरा कर शानदार खेल दिखाया।
अंडर -19 महिला वर्ल्ड फाइनल के मैच का टाइम टेबल और सचेडूले
भारतीय अंडर -19 टीम के वर्ल्ड कप में मैच |
---|
29 जनवरी 2023 -फाइनल इंग्लैंड के खिलाफ -5:15 pm बजे -पोटचेफ्स्ट्रूम मैदान में |
भारत ग्रुप D में है। इस ग्रुप से क्वालीफाई करके भारत सुपर सिक्स में पहुंच। सुपर सिक्स से सेमीफाइनल में और सेमीफाइलनल में नूज़ीलैण्ड को हराकर में पहुंच गयी है।
भारतीय महिला टीम से सम्बंधित इम्पोर्टेन्ट लिंक्स
भारतीय महिला अंडर-19 टीम के बारे में विस्तार ये –यहाँ क्लिक करके जाने
भारतीय महिला टीम का मैच कब है –यहां क्लिक करके जाने
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बारे में विस्तार से- यहाँ क्लिक करके जाने
भारतीय महिला क्रिकेटर के बारे में- यहाँ क्लिक करके जाने
अंडर-19 विमेंस वर्ल्डकप शेडूल एंड टाइम टेबल
विमेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल का मैच शेडूल
29 जनवरी 2023 -भारत बनाम इंग्लैंड –5:15 pm बजे-पोटचेफ्स्ट्रूम मैदान में
महिला अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप से सम्बंधित सवाल और उनके जवाब (FAQ )
उम्मीद करते है आपको हमारा यह लेख mahila under-19 world cup in hindi जरूर पसंद आया होगा।