Last Updated on 13th February 2023 by Ravi
आयशा नसीम पाकिस्तान की उभरती हुई युवा पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर है , ये दांये हाथ की ऊपरी क्रम की बल्लेबाज़ है।
मात्र 15 साल की उम्र में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट में डेब्यू करने वाली आक्रामक और युवा बल्लेबाज़ आयेशा नसीम के बारे में जानने की उत्सुकता के चलते ये लेख लिखा जा रहा है।
तो चलिए शुरू करते ही आयेशा नसीम की बायोग्राफी –
आयशा नसीम का बचपन और टर्निंग पॉइंट – क्रिकेट में कैसे आना हुआ ??
आयेशा नसीम का जन्म 07 अगस्त 2004 को अब्बोत्ताबाद, पाकिस्तान में हुआ।
बचपन से ही आयशा को क्रिकेट खेलने का शौक था , पर लड़कियां इतना क्रिकेट नहीं खेलती इस कारण इन्होने लड़को के साथ गलियों में क्रिकेट खेला और इसका इनको बहुत फायदा हुवा।
आयेशा लड़को की तेज गेंदों के जवाब में तेज बल्ला घुमाने लग गयी और बड़े बड़े शॉट लगाने लग गयी।
पर जैसे जैसे आयशा बड़ी हुई हो लड़को के साथ क्रिकेट खेलती थी , तो इनके घरवालों को बहुत शिकायतें मिलने लग गयी कि आपकी लड़की लड़को के साथ क्यों क्रिकेट खेलती है और भी तरह -तरह की बातें कहते।
इन आलोचनाओं और शिकायतों को आयशा ने चुनौतियों के रूप में लिया और वे ओर जायदा क्रिकेट खेलने लगी और ठान लिया कि क्रिकेट में कुछ करके दिखाएगी।
वहीं आयशा के माता-पिता और भाई ने आयशा को पूरा सपोर्ट और सहयोग किया।
11 साल साल की आयेशा ने विमेंस क्रिकेट चैंपियनशिप में 2016 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड विमेंस XI की तरफ से डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद लगातार अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और लम्बे लम्बे छक्के लगाने की कला से सबको प्रभावित किया।
साल 2020 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की क्रिकेट स्क्वाड में आयेशा का जब नाम आया तब ये मात्र १५ साल की थी। वर्ल्ड कप में आयेशा ने थाईलैंड के खिलाफ 03 मार्च 2020 को डेब्यू करके पीछे मूड कर नहीं देखा।
अपने माता-पिता और भाई के विश्वास और सपोर्ट पर खरा उतरते हुए आयेशा नसीम ने बहुत कम उम्र में पाकिस्तान की टीम में डेब्यू करके सारे आलोचकों को करारा जवाब दिया।
आयशा नसीम का पारिवारिक परिचय
(Family Background of Ayesha Naseem)
पूरा नाम | आयशा नसीम |
जन्मदिन | ०७ अगस्त २००४ |
उम्र | 18 साल (फरवरी २०२३ तक ) |
जन्मस्थान | भागंद, गिलियाद, अब्बोत्ताबाद, पाकिस्तान |
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
भाई / बहन का नाम | – |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
गांव का नाम | भागंद, अब्बोत्ताबाद, पाकिस्तान |
स्कूल | – |
कॉलेज | – |
आयशा नसीम का अब तक का क्रिकेट सफर
(Cricket Journey of Ayesha Naseem)
प्रारूप | मैच | पारी | रन | उच्च स्कोर | औसत | 50/100 |
---|---|---|---|---|---|---|
वनडे | ४ | ४ | 33 | १६ | 8.25 | ०/० |
टी-20 | 28 | २५ | ३२० | 45* | 16.८४ | 0/0 |
आयेशा नसीम के खेल कूद के आंकड़े अभी इतने अच्छे नहीं है पर ये सिर्फ 18 साल की है और जैसे जैसे ये खेलेगी इनके आंकड़े बेहतर होते चले जायेगे।
क्रिकेटर आयशा नसीम की क्रिकेट प्रोफाइल
( Cricket Profile of Ayesha Naseem)
पेशा | पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर |
भूमिका | उपरीक्रम की बल्लेबाज़ |
बैटिंग स्टाइल | दांये हाथ की बल्लेबाज़ |
बोलिंग स्टाइल | दांये हाथ की मध्यमगति की गेंदबाज़ी |
जर्सी नंबर | #20 |
टीम | पाकिस्तान वीमेन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड XI वीमेन |
कोच / मेंटर | – |
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू | टेस्ट में डेब्यू -अभी तक नहीं किया। वनडे में डेब्यू- 12 जुलाई 2021, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में डेब्यू -03 मार्च 2020 थाईलैंड के खिलाफ |
भारत के मैच की जानकारी
आयशा नसीम का व्यक्तिगत परिचय
( Personal Profile Of Ayesha Naseem )
निकनेम | आयेशा |
लम्बाई | 5 फुट ७ इंच लगभग |
वजन | 55 किलो लगभग |
आँखों का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
बॉडी का रंग | गोरा |
नेटवर्थ इनकम | – |
इंस्टाग्राम अकाउंट | यहाँ क्लिक करके देखें |
फेसबुक अकॉउंट | यहाँ क्लिक करके देखें |
ट्विटर अकाउंट | यहाँ क्लिक करके देखें |
आयशा नसीम की सबसे अच्छी बल्लेबाज़ी पारी
२६ मई 2022 को श्रीलंका ने पहले खेलते हुए पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम को 102 रनो का लक्ष्य दिया।
पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा रही थी तभी मध्यमक्रम पर बल्लेबाजी करने आयशा आती है और पूरा मैच पलट कर रख देती है। इस मैच में आयशा ने 31 गेंदों में 45* रनो की आक्रामक पारी खेल कर मैच पाकिस्तान की झोली में डाल दिया।
अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए आयशा नसीम को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला।
ये आयशा नसीम के अब तक के क्रिकेट करियर की सबसे अच्छी पारी रही है।
आयशा नसीम की ताकत/खासियत
- आयेशा की ताकत इनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और हार्ड हिटिंग है।
- किसी भी बड़े से बड़े मैदान पर छक्के लगाने अद्भुत पावर है।
- किसी भी गेंदबाज़ को अपनी जबरदस्त बल्लेबाज़ी से दबाव में लाने की क्षमता है।
ये देखना ना भूले
भारतीय महिला क्रिकेटर के बारे में >> यहाँ क्लिक करके जाने
क्या क्या पसंद है आयशा नसीम को ?? Favourite,Hobbies
पसंद | |
---|---|
खाना | |
क्रिकेटर | |
गेंदबाज़ | |
पसंदीदा शॉट | |
हीरो | |
हीरोइन | |
होब्बी | |
सिंगर | |
कमेंटेटर | |
क्रिकेट ग्राउंड | |
पसंदीदा रंग | |
कार | |
जगह | |
नेटवर्थ इनकम |
आयशा नसीम के catch it point और अनकहे तथ्य
- आयेशा साल 2020 में पीसीबी के द्वारा इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2020 के नामांकित खिलाडियों में थी।
- बचपन में लड़को के साथ क्रिकेट खेलने के कारण ये जबरदस्त पावर हीटर बल्लेबाज़ बन गयी।
- मात्र 15 साल की उम्र में वर्ल्ड कप में इन्होने पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया।
- एक बार पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर सना मीर इनके शहर अब्बोत्ताबाद में अंडर 16 महिला के ट्रायल के लिए आयी तब इन्हे पता लगा कि “महिलाओं की भी क्रिकेट टीम है।”
आयशा नसीम के बारे में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब
उम्मीद करते है आपको Ayesha Naseem Biography in Hindi पसंद आया होगा।